• June 14, 2026 12:24 am

सीएम ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया

ByAyushi News

Jan 11, 2023

सीएम ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ आपदा के दृष्टिगत अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जोशीमठ प्रभावित लोगों के साथ है और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री राहत कोष की धनराशि का उपयोग जोशीमठ के आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए किया जाएगा।