• October 27, 2026 11:18 pm

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विवो के दफ्तर में ईडी की छापेमारी

ByAyushi News

Jul 5, 2022

देहरादून, राजधानी देहरादून में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम में वीवो कंपनी के ऑफिस में छापेमारी की। मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम देशभर में 44 जगहों पर छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक चाइनिज कंपनी वीवो को दफ्तरों में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है। वीवो का एक दफ्तर देहरादून राजपुर रोड पर है। यहां भी प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि वीवो के देहरादून ऑफिस में प्रवर्तन निदेशालय की टीम अहम दस्तावेज की जांच रही है। हालांकि इस कार्रवाई की कोई अधिकारी पुष्टि नहीं की गई है।