• October 24, 2026 10:41 pm

नगर निकाय निर्वाचन के लिए तैनात कार्मिकों का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन…

ByAyushi News

Dec 31, 2024

रुद्रप्रयाग: नगर निकाय चुनाव को पारदर्शिता एवं सफलापूर्वक संपादित कराने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए तैनात किए जाने वाले जोनल, सेक्टर, पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में प्रथम रैंडमाईजेशन किया गया।

नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपादित कराने के लिए 05 जोन तथा 12 सेक्टर बनाए गए हैं। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में 30 बूथ हैं जिसमें नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग में 11, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में 07 तथा नगर पंचायत तिलवाड़ा, ऊखीमठ एवं गुप्तकाशी में 04-04 बूथ हैं। जिसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराने के लिए तैनात किए जाने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

रैंडमाइजेशन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, प्रभारी सूचना अधिकारी रती लाल शाह, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी ललित मोहन गोदियाल आदि मौजूद रहे।