• September 16, 2026 12:25 pm

BJP के 47 बागी नेता 6 साल के लिए निष्कासित…

ByAyushi News

Jan 11, 2025

उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतरे नेता और संगठन के खिलाफ काम कर रहे कुल 47 बागियों को पार्टी ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिला चुनाव प्रभारी कुलदीप कुमार से विचार-विमर्श के पश्चात यह सूची जारी की। शुक्रवार देर शाम जारी सूची में कई पूर्व और निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। 31 ऐसे नाम भी हैं, जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विभिन्न वार्डों में पार्षदी का चुनाव लड़ रहे हैं।