• October 25, 2026 12:53 am

सीएम धामी ने की निशंक से भेंट, निशंक ने दिया केंद्र से सहयोग का आश्वासन

ByAyushi News

Apr 5, 2022

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से उनके दिल्ली स्थित आवास में शिष्टाचार भेंट की ओर उन्हें राज्य में चल रही विकास योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान डॉ निशंक ने मुख्यमंत्री धामी को आश्वस्त किया कि राज्य को विकास योजनाओं में केंद्रीय स्तर से मिलने वाली मदद में हर स्तर से सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उतराखंड के प्रति विशेष लगाव रहा है और प्रधानमंत्री के विजन के तहत उतराखंड निश्चित रूप से आगामी 5 साल में देश का एक श्रेष्ठ राज्य होगा।