• October 27, 2026 12:26 am

दो विधायकों ने सीएम को पत्र लिखकर विधानसभा सत्र देहरादून में आहूत करवाने का किया अनुरोध

ByAyushi News

Nov 2, 2022

देहरादून खानपुर विधायक उमेश कुमार तथा लक्सर विधायक शहजाद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर  विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 1 नवम्बर 2022 को प्रेषित अपने पत्र में मुख्यमंत्री श्री धामी से अनुरोध किया है कि उत्तराखण्ड में आमजन की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैंण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए। लक्सर विधायक शहजाद ने भी 1 नवम्बर 2022 को प्रेषित अपने पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गैरसैंण में अत्यधिक ओलावृष्टि, वर्षा तथा निरन्तर हिमपात होने के कारण विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून में ही आयोजित करवाने का आग्रह किया है।