• June 15, 2026 11:30 am

इंटर हाउस सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

ByAyushi News

Nov 26, 2022

देहरादून, दून सरला अकादमी द्वारा इंटर हाउस सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। यह क्विज तीन समूहों में आयोजित की गई। समूह (अ) में कक्षा पहली और दूसरी थीं, समूह (ब) में तीसरी से पांचवी कक्षा रही और समूह (स) में कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थी शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में समूह (अ) और (ब) से गंगा सदन विजयी रहा। तथा समूह (स) से गोमती सदन विजयी रहा। सभी दर्शकों ने सभी सदनोें के विद्यार्थियों का तालियों से प्रोत्साहन किया।