• April 26, 2026 10:33 pm

साइकिल यात्रा के लिए अनिल प्रकाश जोशी को सीएम ने शुभकामनाएं दी

ByAyushi News

Sep 23, 2022

देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरणविद्, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने भेंट की। डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि आर्थिकी व पारिस्थितिकी समन्वय पर पहल, सकल घरेलू उत्पाद के साथ सकल पर्यावरण उत्पाद भी विकास के सूचक एवं प्रकृति व पर्यावरण देश के प्रगति में विकास धारा के मुख्य अंग हैं, इनकी जागरूकता के उद्देश्य से  उनके नेतृत्व में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से लेकर ईकोलॉजिकल राजधानी देहरादून तक 2 अक्टूबर 2022 से 09 नवम्बर 2022 तक साकिल यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस साइकिल यात्रा के लिए पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।