• June 13, 2026 11:46 pm

उत्तराखंडः भाजपा ने 48, कांग्रेस ने 18, बसपा ने 2 सीटें जीती, 2 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे

ByAyushi News

Mar 10, 2022

देहरादून, उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा 48 सीटों पर चुनाव जीती है, जबकि कांग्रेस को महज 18 सीटें ही मिल पाई हैं। 2 सीटें बसपा को मिली, जबकि 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार पर विजयी रहे। उत्तराखंड के 20 सालों के इतिहास यह पहली बार होगा जब कोई राजनैतिक पार्टी लगातार दोबारा सरकार बना रही है।
उत्तराखंड में अब तक हुए चार विधानसभा चुनावों का इतिहास दो दशक पुराना है। उत्तराखंड में पिछले चार चुनावों में बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा सत्ता पर काबिज रही हैं लेकिन किसी भी पार्टी ने लगातार दूसरी बार कुर्सी हासिल नहीं की। 2002 के चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाई तो 2007 में भाजपा ने। इसके बाद 2012 में फिर कांग्रेस सत्ता में आई तो 2017 में फिर भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई। 2022 में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है।