• October 26, 2026 12:41 am

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चुनाव में जोत सिंह गुनसोला अध्यक्ष चुने गए

ByAyushi News

Jan 11, 2023

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चुनाव में जोत सिंह गुनसोला अध्यक्ष चुने गए

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। चुनाव में महिम वर्मा गुट का दबदबा रहा। महिम वर्मा गुट ने पैनल के सभी पदों पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर जोत सिंह गुनसोला, सचिव पद पर महिम वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर धीरज भंडारी, कोषाध्यक्ष पद पर मानस मेघवाल, संयुक्त सचिव पद पर सुरेश सोनियाल, काउंसलर पर एसके गैरोला व गवर्निंग काउंसिल सदस्य के लिए इंद्रमोहन बर्थवाल व यूसी जोशी चुने गए।
हरिद्वार रोड स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में दोपहर 12 बजे से मतदान शुरू हुआ था जो तीन बजे तक चला। एसोसिएशन के 54 सदस्यों ने वोट डाले। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि पहाड़ों में क्रिकेट सुविधाओं का विकास और छुपी प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना पहली प्राथमिकता रहेगी। खेल मैदान के लिए पूर्व में भी सरकार से वार्ता की जा चुकी है। इस बार सीएयू के लिए खेल मैदान मुहैया कराने के भी पूरे प्रयास किए जाएंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि युवाओं को बेहतर सुविधाएं देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए उन्हें तैयार कर सकें। पिछले तीन साल हमने प्रदेश में क्रिकेट की नींव रखी है। अगले तीन साल पहाड़ी क्षेत्रों में क्रिकेट की नींव मजबूत करेंगे।