• October 24, 2026 11:09 pm

छठी राष्ट्रीय स्नो सोई में उत्तराखण्ड की बेटी सपना रावत ने किया प्रदेश का नाम रोशन

ByAyushi News

Mar 25, 2022

देहरादून, राष्ट्रीय छठी स्नो सोई में उत्तराखण्ड ने पहला स्थान प्राप्त किया है। साथ ही उत्तराखण्ड की एक बेटी ने एक गोल्ड और एक रजत पदक जीतकर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।
छटवीं स्नो सोई में कई राज्य की टीमों ने भाग लिया था। उत्तराखण्ड की टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर इस मुकाबले पर कब्जा कर लिया। इसी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सपना रावत निवासी ग्राम सुभाई तहसील जोशीमठ जिला चमोली ने एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उसके बाद उनके क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है। सपना रावत के घर पर उन्हे बधाई देने वालों का तांता लग रहा है। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने दूसरा व जम्मू और कश्मीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।