• April 20, 2025 12:56 pm

आप नेताओं ने किया गंगा पूजन, मां गंगा का आशीर्वाद लेते हुए दोहराया उत्तराखंड निर्माण का संकल्प

ByAyushi News

May 7, 2022

देहरादून, पहले कार्यकारिणी के विस्तार के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी एवं समस्त नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने मां गंगा की पूजा अर्चना के साथ साथ सांध्य कालीन आरती में हिस्सा लिया।
मां गंगा का आशीर्वाद लेने के बाद सभी सदस्यों ने गंगा सभा के अध्यक्ष से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गंगा सभा के अध्यक्ष ने आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी सहित तमाम कार्यकारिणी के सदस्यों को उत्तराखंड निर्माण के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान आप अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि आज पहली कार्यकारिणी बनने के बाद मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर अत्यंत हर्ष महसूस हो रहा है। जिस उद्देश्य से आम आदमी पार्टी आज तक राजनीति करती आई है मां गंगा के आशीर्वाद से उसी तर्ज पर आगे भी आम आदमी पार्टी आम जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन में और भी ज्यादा लोगों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी जो आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करते हुए लोगों की आवाज को बुलंद करेंगे।