• October 24, 2026 11:09 pm

दो महिलाओं ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया

ByAyushi News

Mar 20, 2022

ऋषिकेश, दो महिलाओं ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला गांव में नीलम (37) ने संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं, मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में अनीता (22) निवासी कैलासगेट बस पार्किंग ने जहर गटक लिया। बेसुध अवस्था में परिजनों ने उसे भी ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।